Sunday, September 8

Tag: वह भारत किसका है?(आलेख : बादल सरोज)

आडवाणी जिसके रत्न है, वह भारत किसका है?(आलेख : बादल सरोज)
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, लेख-आलेख

आडवाणी जिसके रत्न है, वह भारत किसका है?(आलेख : बादल सरोज)

(यह आलेख आडवाणी के बाद घोषित भारत रत्नों से पहले का है।) किसी जमाने में भाजपा के शीर्ष नेता रहे और पिछले दस वर्षों से हाशिये से भी बाहर बिठा दिए गए लालकृष्ण आडवाणी अचानक तब खबरों में आ गए, जब 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी। इस सम्मान के उनके चुने जाने, उसे दिए जाने के तरीके और उसके बाद भाजपा खेमे में एक स्वर से किये जा रहे मोदी प्रशस्तिगान ने खुद अपने कहे-बोले से ही बहुत कुछ साफ़ कर दिया है। कोई सप्ताह भर पहले ही बिहार के जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किये जाने का एलान किया गया था। उस वक़्त राष्ट्रपति भवन से विज्ञप्ति जारी की गयी थी, जिसमे राष्ट्रपति महोदया ने कहा था कि "मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लि...