Saturday, September 7

Tag: सिर्फ कांड होते हैं (आलेख : बादल सरोज)

भाजपा में इस्तीफे नहीं होते, सिर्फ कांड होते हैं (आलेख : बादल सरोज)
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

भाजपा में इस्तीफे नहीं होते, सिर्फ कांड होते हैं (आलेख : बादल सरोज)

सब कुछ हुआ, मगर ब्रजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा नहीं हुआ। कुश्ती के मुकाबलों में देश और दुनिया में अपने खेल कौशल की धाक बनाने वाले, कई विश्वपदक लाने वाले भारत के महिला, पुरुष पहलवान तीन दिन तक दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठे रहे। इस धरने के जरिये नामवर महिला पहलवानो ने कुश्ती फेडरेशन के बुढ़ाये अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की कुंठित वासना और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को उजागर किया। पूरा देश शर्मसार भी हुआ, क्षुब्ध और आक्रोशित भी हुआ। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आचरण के बारे में जिस तरह के आरोप इन पहलवान युवतियों ने लगाए, वे विचलित करने वाले थे। इनसे भारतीय कुश्ती फेडरेशन की डर्टी पिकचर पूरे देश के सामने आयी। शनिवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कथित रूप से 7 घंटे तक हुयी चर्चा के बाद धरना उठ गया है, या उठवा दिया गया है। एक कमेटी सरकार ने बनाई है - एक कमेटी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने बनाई है।...