Saturday, September 7

Tag: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये कांग्रेस की बैठक संपन्न

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये कांग्रेस की बैठक संपन्न
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये कांग्रेस की बैठक संपन्न

*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को प्रचारित किया जायेगा* *कांग्रेस सरकार की योजनाओं, कार्यो और आरक्षण बिल पर भाजपा के षड़यंत्र को भी प्रचारित करेंगे* रायपुर/19 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2 माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की सफलता के लिये हम जिलों एवं ब्लॉकों की अनिवार्य बैठक होनी चाहिये। 26 जनवरी से पहले सभी प्रभारी जिलों का दौरा करना है। राहुल गांधी जी का संदेश, हमारी सरकार के 4 साल के काम, केंद्र सरकार के नाकामियों, आरक्षण संशो...