Saturday, July 27

Tag: A community in Chhattisgarh whose Ram resides in each and every

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय जिनके, रोम-रोम में बसते हैं राम
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय जिनके, रोम-रोम में बसते हैं राम

*रामनामी संप्रदाय की दुर्लभ पंरपरा: गोदना के जरिए करते हैं* *भगवान राम के प्रति भक्ति और आस्था का भाव* *डॉ. ओम प्रकाश डहरिया* रायपुर दिनांक 28 मई 2023 आजकल टैटू का चलन बहुत है। कोई अपने देह में प्रिय वाक्य टैटू के रूप में लगा देता है, तो कोई अपने आराध्य का टैटू लगा लेता है और कोई अन्य किसी तरह का डिजाइन बनाता है। पुराने समय में गोदना होता था और शरीर में कुछ हिस्सों में गोदना करा देते थे। भारत में गोदना हमेशा सीमित दायरे में ही रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ में एक ऐसा संप्रदाय उभरा जिसने राम के नाम को अपने भीतर ऐसे समा लिया और राम के नाम में इतने गहराई से डूबे कि अपने सारे अंगों में राम के नाम का गोदना करा लिया। वस्त्र राम नाम से रंग लिया। भक्ति भाव की ऐसी गहन परंपरा देश में अन्यत्र दुर्लभ है। रामनामी संप्रदाय ने पूरी तरह अपने को राम के रंग में रंग लिया है। उनका पूरा जीवन अपने आ...