Saturday, September 7

Tag: A single person can change the world if his motives are pure

एक अकेला भी दुनिया बदल सकता है बशर्ते है कि उसके उद्देश्य पवित्र हों
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

एक अकेला भी दुनिया बदल सकता है बशर्ते है कि उसके उद्देश्य पवित्र हों

रायपुर। एक अकेला भी दुनिया बदल सकता है। घर में, समाज में, शहर व प्रदेश, देश व विश्व में परिवर्तन ला सकता है। बशर्ते है कि उसके उद्देश्य पवित्र हों। वह ईश्वर का भय मानता हो और उसकी आज्ञाओं पर चलता हो। चंडीगढ़ की जानी मानी प्रवचनकर्ता डॉ. नीतू. पी. चौधरी ने बैरनबाजार में सेंट जोसफ महागिरजाघर के सभागार में दिन दिनी प्रार्थना महोत्सव के समापन समारोह में ये बातें कहीं। प्रार्थना महोत्सव को पादरी सचिन क्लाइव अजमेर, आयोजक जीजस काल्स के डॉ. आशीष चौरसिया, मुरादाबाद के पास्टर मैसी, मुख्य अतिथि जॉन राजेश पॉल ने भी संबोधित किया। मैसी ब्रदर्स ने आत्मा से परिपूर्ण होकर भजन व गीत प्रस्तुत किए। डॉ. चौधरी ने उन लोगों की हौसला अफजाई की जो अकेले दम पर अपने उद्देस्यों व सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं। वे गलत कामों में अन्य लोगों का साथ नहीं देते। डॉ. चौधरी ने कहा कि एक अकेला भी बदलाव ला सकता है। उन्होंने पवित्...