मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में 22.96 करोड़ रूपए की लागत के दो शैक्षणिक भवनों का किया लोकार्पण
*आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण*
रायपुर, 04 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के परिसर में 22.96 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित दो शैक्षणिक भवनों आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आर्यभट्ट भवन पर स्थित महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आर्यभट्ट प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ ज्योतिषविद् एवं खगोल शास्त्र थे। जिन्होंने नवीन और अभूतपूर्व अविष्कारों और सिद्धांतो का निर्माण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेेवाड़ा, विधायक दुर्ग शहर श्री गजेंद्र यादव, विधायक श्री रिकेश सेन , विधायक श्री ईश्वर साहू, कमिश्नर श्री सत्यनाराय...