Saturday, September 7

Tag: Bhupesh government gives the highest price of paddy in the country.

देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है

*भूपेश सरकार की नीति के कारण धान के किसान, रकबा, पैदावार, दुगुना हो गया - कांग्रेस* रायपुर/14 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है। यह भूपेश सरकार की खेती किसानी को बढ़ावा देने नीति का परिणाम है कि वही प्रदेश है, वही भू-भाग है, लेकिन 4 साल में भाजपा राज की तुलना में दुगुने किसान लगभग 24 लाख धान बेचे, दुगुनी धान 107.5 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई, दुगुने रकबे 30 लाख हेक्टेयर पर धान की पैदावार हुई है। धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार के सिवाय अडंगेबाजी के कुछ नहीं किया है। भाजपा आदतन किसान विरोधी है। चुनाव में मत लेने के लिये वह किसानों के हितों की बात करती है। चुनावी घोषणा पत्र में वायदा करती है। सरकार में आने के बाद वह भूल जाती है। मोदी सरकार किसानों को धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा मिलने में रोक लग...