Saturday, September 7

Tag: BJP does not trust its workers and hence is getting defection done.

भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं इसलिये दलबदल करवा रही
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं इसलिये दलबदल करवा रही

हार के डर से भाजपा उधार के नेता खोज रही है कितना हास्यास्पद भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है रायपुर/06 अप्रैल 2024। भाजपा जान गयी है कि उसके अपने कार्यकर्ताओ के दम पर वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओ की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिये वह लोकसभा चुनाव में दल बदल करवा कर आयातित कार्यकर्ता खोज रही है। यही नहीं भाजपा ने दल बदल को अपने राजनैतिक कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बना लिया है। कितना हास्यास्पद भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है उसने एक महामंत्री को भाजपा प्रवेश की जवाबदारी दी है। जिनका काम है वार्ड स्तर के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को खोज कर उन पर दबाव डालकर प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश कराना है। भाजपा कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर सरकार का दबाव बन...