चुनाव जीतने के लिए भाजपा देश में सम्प्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है – जदयू
पटना,19 जुन (पटना ब्यूरो अतीश दीपंकर)| जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार अब समान नागरिक संहिता का शिगूफा छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा को यह एहसास हो चुका है कि, देश की जनता इस बार दुबारा उन्हें सत्ता में बैठने का मौका नहीं देगी। लिहाजा भाजपा वाले अब जनता को भ्रमित करने के लिए तरह तरह के हतकंडे अपना रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, धार्मिक तुस्टीकरण के लिए सम्प्रदायिक मुद्दों को हवा देना भाजपा का पारंपरिक राजनीतिक संस्कार बन चुका है। 9 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन इतने दिनों में इनलोगों को एक भी बार समान नागरिक संहिता की याद नहीं आई, परन्तु कर्नाटक चुनाव में मिली करारी शिकस्त से भाजपा वाले बौखलाहट में है। नतीजन ये लोग धार्मिक मुद्दों के उछ...