Saturday, July 27

Tag: BJP will have to change the environment again in the elections 0 Jawahar Nagdev

फिर चुनाव में न लगे ठेस भाजपा को बदलना होगा परिवेश 0 जवाहर नागदेव
खास खबर, लेख-आलेख

फिर चुनाव में न लगे ठेस भाजपा को बदलना होगा परिवेश 0 जवाहर नागदेव

 जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार कर्नाटक में भाजपा के साथ नाटक हो गया। जिससे भाजपा को बहुत बड़ा फायदा होगा। दरअसल जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सक्सेस ही नहीं सुपर सक्सेस होती रही है, केवल उन्हीं मुद्दों पर वह बार-बार, हर बार जीतेगी ये विश्वास गलत है। इसमें संदेह नहीं कि हिंदुत्व की बात पर भाजपा को बड़ी वाहवाही मिली है। भरोसा मिला है। लोग यकीन के साथ कह सकते हैं कि नीयत और कर्तव्य पालन में मोदीजी एकदम परफेक्ट हैं। लिहाजा मोदीजी के नाम के सहारे भाजपा ने चुनाव जीते सारे। लेकिन अब मोदीजी को ही सोचना होगा कि अब उन्हें अपने तरकस से कुछ नये तीर निकालने होंगे, यानि नयेे मुद्दे लाने होंगे। मसलन अब भ्रष्टाचार उन्मूलन का तीर निकालना होगा। मोदीजी पर भरोसा किया जा सकता है कि वे आगे ऐसा ही करेंगे। अभी भी वे यही कर रहे हैं। लेकिन अभी बड़ी मछलियों को धर रहे हैं। कहीं दो सौ कहीं पांच सौ तो कहीं पांच हजा...