Saturday, July 27

Tag: BJP’s political hypocrisy once again exposed by opposing the organization of National Ramayana Festival

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के विरोध से भाजपा का राजनैतिक पाखंड एक बार फिर उजागर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के विरोध से भाजपा का राजनैतिक पाखंड एक बार फिर उजागर

*15 साल सत्ता में रहते भाजपाइयों को न राम वन गमन पथ याद रहा न ही माता कौशल्या, भाजपा के लिए गाय, गोबर और भगवान भी केवल चुनावी लाभ के लिये है* रायपुर/30 मई 2023। रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन को लेकर भाजपा के विरोध पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल भारतीय जनता पार्टी को अवसर दिया था लेकिन राम काज भूल गए। छत्तीसगढ़ के कण-कण में प्रभु श्री राम बसे हैं। पूर्व में छत्तीसगढ़ को कौशल प्रदेश और बस्तर को दंडकारण्य कहा जाता था। रामायण में अरण्यकांड का संदर्भ छत्तीसगढ़ से ही रहा है। आगामी 1 से 3 जून को रायगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में विशेष तौर पर अरण्यकांड के प्रसंग का वाचन और गायन होगा। आयोजन में कुमार विश्वास सहित नामचीन हस्तियां, 12 राज्यों की रामायण मंडली और विदेशी मंडली भी छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के उत्त...