Saturday, September 7

Tag: Chief Minister inaugurated ‘Sehat Bazar’ Millets Cafe

’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

*रागी से बने इडली, ब्राउनी, दोसा, पुड़ी तथा कोदो खीर का आनंद लेकर की सराहना* जगदलपुर 08 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान आज मंगलवार शाम दलपत सागर के सामने नव निर्मित ’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहेदव सहित रागी पुड़ी, रागी दोसा, रागी ब्राउनी, रागी इडली एवं कोदो खीर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कैफे संचालक महिलाओं से चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने मिलेट्स से बने उत्पादों की सराहना भी की। सेहत बाजार का संचालन मॉम्स फूड संस्था जगदलपुर द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे में जरूरतमंद महिलाएं जो पूर्व में टिफिन बनाने का कार्य किया जाता था उनके द्वारा संचालन किया जाएगा। ऐतिहासिक दलपत सागर के सामने पर्यटकों की सुविधा एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेश्व...