Saturday, September 7

Tag: Chief Minister of Assam Some of the speeches in Kawardha Mari turned after hours

असम के मुख्यमंत्री ने कवर्धा में भाषण के कुछ घंटों बाद मारी पलटी
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

असम के मुख्यमंत्री ने कवर्धा में भाषण के कुछ घंटों बाद मारी पलटी

हिमंता बिस्वा का बयान ‘‘अकबर को साफ करिए,‘‘ बाद में बोले ‘‘ये मोहम्मद अकबर को लेकर नहीं कहा‘‘ कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में आयोजित सभा में भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अकबर को साफ करिए। कवर्धा विधानसभा से मोहम्मद अकबर कांग्रेस प्रत्याशी है। कवर्धा से भाषण देकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कवर्धा से 50 किलोमीटर दूर लोरमी पहुंचे। उन्होंने यहां पर सभा में लोरमी के भाजपा प्रत्याशी अरूण साव, तखतपुर के भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में सभा ली। हिमंता बिस्वा की कवर्धा में आयोजित सभा का विडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था। हिमंता बिस्वा देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होते है। भाषण देने की उनकी अपनी एक अलग शैली है। उ...