Saturday, September 7

Tag: Chief Minister salutes Major Dhyanchand on his birth anniversary

मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर 29 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युव...