Saturday, September 7

Tag: children bought fiercely

हाई स्कूल भरदा में लगा गणित बाजार, बच्चों ने किया जमकर खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बेमेतरा, रायपुर

हाई स्कूल भरदा में लगा गणित बाजार, बच्चों ने किया जमकर खरीदी

बच्चे बूड़े सभी खेल खेल में सीखे गणित बेमेतरा 21 दिसम्बर 2022-शासकीय हाई स्कूल भरदा विकासखंड बेरला में गणित बाजार का आयोजन किया गया। जिसमे प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शामिल हुए। स्कूल के गणित क्लब और बाल केबिनेट के सदस्यों ने शिक्षक के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दैनिक जीवन में गणितीय संक्रियाओं के महत्व को समझाने में यह कार्यक्रम बहुत लाभकारी हुआ।  शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष पन्नालाल परगनिहा ने उद्घाटन किया । उन्होंने गणित शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बच्चों के निरंतर शिक्षा से दूर होते जाए पर चिंता व्यक्त किया। इसके पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार परगनिहा ने कार्यक्रम के बारे में परिचित कराते हुए बताया कि हर व्यक्ति को कक्षा 3 से 5 एक की मूलभूत गणितीय अवधारणा की समझ होना जरूरी है। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक वि...