Saturday, September 7

Tag: Collector Dr. Bhure visited Kendri and Jawai Bandha Gauthan under Abhanpur development block

कलेक्टर डॉ भुरे ने अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री  और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कलेक्टर डॉ भुरे ने अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री  और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया

रायपुर 24 नवंबर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री और जवाईबांधा गौठान का अवलोकन किया तथा वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे आय मूलक कार्यों का भी अवलोकन किया गया। गौठान में जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बाड़ी योजना के तहत माैंसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि पिछले 2 वर्षों में सब्जी उत्पादन से लगभग 1 लाख की आमदनी भी प्राप्त हुई है। उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जाता है। जय सतनाम स्व सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन किया जा रहा है। समूह के सदस्यों ने बताया कि कॉकरेल, बायलर तथा लेयर का पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से कहा कि व्यापार करने के हिसाब से मन लगाकर काम करने से फायदा ज्यादा होगा। आपकी सोच व्...