Saturday, September 7

Tag: Construction of Dabri proved to be a boon for Cheno Bai

छेनो बाई के लिए डबरी निर्माण वरदान साबित हुई, मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छेनो बाई के लिए डबरी निर्माण वरदान साबित हुई, मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती

*अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई* रायपुर, 30 अगस्त 2023/ जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत पोरतेंगा निवासी श्रीमती छेनो बाई और उनके परिवार के लिए मनरेगा के तहत 3 लाख रूपए की लागत से बनी डबरी वरदान साबित हुई है। वर्षा आधारित एक मात्र फसल की खेती करने वाली छेनो बाई और उनके परिवार के लोग अब दोहरी फसल लेने लगे हैं। डबरी में मछली पालन तथा साग सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है। श्रीमती छेनो बाई ने बताया कि उनके परिवार के पास पैतृक कृषि भूमि है परन्तु सिंचाई के साधन न होने की वजह से खेती करना बेहद जोखिम भरा होता था। वर्षा काल में बमुश्किल एक फसली खेती से 8 सदस्यीय परिवार के गुजर बसर में परेशानी होती थी। मनरेगा के तहत शासन की ओर मेड़ बंधान और डबरी निर्माण की जानकारी मिलने पर उन्होंने रोजगार सहायक से मुलाकात कर इसके लिए ग्राम पंचायत को विधिवत आवे...