Saturday, September 7

Tag: Deoria massacre: Devesh Dubey refuses to meet Akhilesh Yadav

देवरिया नरसंहार: देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

देवरिया नरसंहार: देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार

Deoria Murder Case देवरिया के फतेहपुर में नरसंहार में पूरे परिवार को खोने वाले देवेश दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है। वह गांव नहीं जाएंगे। देवेश ने कहा कि सपा की सरकार में ही हमारा उत्पीड़न हुआ। पिता सत्य प्रकाश द्वारा गुहार लगाने के बाद भी अखिलेश की सरकार में न्याय नहीं मिला। महेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवरिया। फतेहपुर नरसंहार में मारे गए पीड़ित परिवार के देवेश दुबे ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है। अब वह अपने गांव फतेहपुर के लेहड़ा टोला नहीं जाएंगे। रामनाथ देवरिया में एक आवास में ठहरे देवेश ने बताया कि वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी उसी वक्त हमारे पिता सत्य प्रकाश दुबे ने सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारी भूमि जबरिया दबंग प्रेमचंद यादव द्वारा बैनामा कराया जा रहा है, लेकि...