Saturday, September 7

Tag: Durg: State level women’s conference organized in Bhilai on 21st September. – Collector reviewed the preparations

दुर्ग  : 21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन – कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

दुर्ग  : 21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन – कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

दुर्ग 18 सितंबर 2023/ जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर 2023 को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तैयारियों की आज समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिये। कलेक्टर ने विभागीय स्टाल में गोधन समृध्दी, गौठान का मॉडल, गौठानो में अजिविका का उत्पाद, बाड़ी योजना, नरवा का मॉडल, रीपा एवं उत्पाद का प्रदर्शन, सी-मार्ट, संजिवनी, मिलेट कैफे, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मितान, धनवंतरी दवाई दुकान, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आदि की प्रदर्शन के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाल में योजनाओं के उपलब्धियांे की राज्य स्तरीय संख्यात्मक जानकारी मय फोटोग्राप्स प्रदर्शित करने कहा। कलेक्टर ने आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड, मंच, स्वागत हेतु पर्याप्त बुके, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत...