Saturday, September 7

Tag: Joshimath Tragedy (Article: Rajendra Sharma)

जोशीमठ की त्रासदी (आलेख : राजेंद्र शर्मा)
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

जोशीमठ की त्रासदी (आलेख : राजेंद्र शर्मा)

उत्तराखंड में जोशीमठ की त्रासदी ने कम से कम फिलहाल‚ पूरे देश को अपनी ओर देखने के लिए मजबूर कर दिया है। और यह तब है, जब चमोली जनपद के इस अत्यधिक धार्मिक–सांस्कृतिक महत्व के शहर के पांच हजार में से करीब सात सौ घरों और अन्य इमारतों के लाल निशान लगाकर रहने के लिए असुरक्षित तथा इसलिए‚ गिराए जाने के योग्य घोषित किए जाने और पचास हजार की आबादी में से करीब पांच हजार यानी दस फीसद लोगों का विस्थापन तय हो जाने के रूप में जो संकट आज हमारी आंखों से सामने आ खड़ा हुआ है‚ वह वास्तविक संकट का सतह पर नजर आ रहा छोर भर है। अचरज नहीं कि हर रोज चौड़ी होती दरारों के चलते‚ खतरनाक घोषित इमारतों के असुरक्षित होने को पहचानते हुए भी‚ हजारों लोग हाड़कंपा ठंड में खुले आसमान के नीचे रात–दिन धरने पर बैठे हैं‚ जिससे प्रशासन‚ समुचित मुआवजे का वचन दिए बिना‚ उनके घरों आदि को नहीं गिरा दे। उनकी मांग‚ केदारनाथ त्रासदी विस्...