Saturday, September 7

Tag: Kabirdham Ramnavmi Special: Kawardha becomes happy with Ram

कबीरधाम रामनवमी स्पेशल : राममय हुआ कवर्धा, फूलों से सजा श्री जानकी रमण देवालय, स्वागत में लगे राम भक्त
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कबीरधाम रामनवमी स्पेशल : राममय हुआ कवर्धा, फूलों से सजा श्री जानकी रमण देवालय, स्वागत में लगे राम भक्त

कबीरधाम। प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस के उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम भक्तों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। कवर्धा पूरी तरह राममय हो गया हैं और श्रीराम के स्वागत में राम भक्त लग गए हैं। रामनवमी पर श्री जानकी रमण देवालय में विशेष पूजा एवं भंडारा किया जाएगा। धर्मनगरी कवर्धा के कचहरी पारा स्थित प्रभु श्री जानकी रमण प्रभु देवालय (राम मंदिर) में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य उत्सव की तैयारी पूरी है। शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चन्द्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज राम नवमी हैं, जिसे भगवान राम के जन्म के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष ट्रस्ट के द्वारा एवं कवर्धा वासियों के भरपूर उत्साह के सहयोग से इसे ऐतिहासिक बनाया जाता हैं, जहां सुबह से लोग दर्शन करने पुष्प फल भोग लेकर आते है व अपने आराध्य श्रीराम का दर्शन लाभ ले मनवांछित फल प्राप्त करते हैं। *जन्मोत्सव पूजा मुहूर...