Friday, July 26

Tag: Kaushalya Mata Temple

भाजपा ने पहले राम वन गमन पथ, कौशल्या माता मंदिर का विरोध किया अब रामायण महोत्सव का विरोध कर रही – कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा ने पहले राम वन गमन पथ, कौशल्या माता मंदिर का विरोध किया अब रामायण महोत्सव का विरोध कर रही – कांग्रेस

रायपुर/31 मई 2023। अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर सवाल खड़ा करना भाजपा की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा राम वन गमन पथ, माता कौशल्या मंदिर का भी विरोध कर चुकी है। अब रामायण महोत्सव में भी उसको पीड़ा हो रही है। भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भगवान राम की स्मृतियो को विस्मृत करने का महापाप किया था। जब कांग्रेस की सरकार राम काज कर रही तो भाजपा को पीड़ा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल में जो नहीं हुआ उसे कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के भीतर कर पूरा कर दिखाया। राम वन गमन पथ जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ जो पूर्व में कौशल प्रदेश था में बीते उनके समय को याद दिलाता है। सीतामढ़ी हरचोका से रामाराम तक लगभग 2260 किलोमीटर की योजना के प्रथम चरण में...