Sunday, September 8

Tag: Media registration for Aero India 2023 begins today

खास खबर, देश-विदेश

एयरो इंडिया 2023 के लिए मीडिया पंजीकरण आज से प्रारंभ

नई दिल्ली (IMNB).'एयरो इंडिया 2023' का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के येलहंका वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम देखने के लिए मीडिया कर्मियों का पंजीकरण आज, 23 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने हेतु इस वेबसाइट https://aeroindia.gov.in/registration/media-authentication-form पर जाकर आवश्यक तथ्यों को देखा जा सकता है। मीडिया कर्मियों के पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इस कार्यक्रम को कवर करने के इच्छुक विदेशी पत्रकारों के पास वैध 'जे वीजा' का होना अति आवश्यक है। एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 07 जनवरी 2023 को बंद हो जाएगा। जो लोग इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, उनके लिए निम्नलिखित आवश्यकताएं हैं :- i. एक मान्य मीडिया पहचान पत्र संख्या, पीआईब...