Saturday, September 7

Tag: METOC Seminar ‘Meghyan 2024’ – Excellent detailed information on climate change

मेटोक सेमिनार ‘मेघयान 2024’- जलवायु परिवर्तन के बारे में उत्‍कृष्‍ट विस्‍तृत जानकारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मेटोक सेमिनार ‘मेघयान 2024’- जलवायु परिवर्तन के बारे में उत्‍कृष्‍ट विस्‍तृत जानकारी

New Delhi (IMNB). विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है। यह 23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की उत्पत्ति का प्रतीक है और इस क्षेत्र में मौसम विज्ञानियों के अमूल्य योगदान और आवश्यक भूमिका को दर्शाता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के तहत, दक्षिणी नौसेना कमान में नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल (एसएनओएम) और भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण केंद्र (आईएनएमएसी) द्वारा 28 मार्च 2024 को एक मेटोक (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार _'मेघयान-24'_ आयोजित किया गया। सेमिनार वर्ष 2024 के लिए डब्‍ल्‍यूएमओ द्वारा प्रख्यापित विषय _*'एट द फ्रंटलाइन ऑफ़ क्लाइमेट एक्शन'* पर आधारित था। उद्घाटन भाषण नौसेनाध्‍यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने वर्चुअल मोड के माध्यम से दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती पर सटीक और तत्काल ध्यान केंद्रित करन...