Friday, July 26

Tag: Nardha Gauthan became a source of employment for women

सफलता की कहानी, नारधा गौठान बना महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

सफलता की कहानी, नारधा गौठान बना महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया

दुर्ग, 9 जून 2023/ग्राम पंचायत नारधा में गौठान समूह की महिलाओं को अलग-अलग गतिविधियों से आर्थिक लाभ मिल रहा है। कृषि अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर गौठान में वर्मी खाद का उत्पादन समूह द्वारा किया जा रहा है, जिससे अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। गौठान में विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाएं घर का खर्चा चलाने में सहयोग प्रदान कर रही है। वर्तमान में नारधा गौठान में सखी स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को प्रत्येक माह लगभग तीन हजार रूपए का आय प्राप्त हो रहा है। अब तक वर्मी से एक लाख 78 हजार रूपए का मुनाफा प्राप्त कर चुके हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट से प्राप्त राशि का उपयोग अपने कार्य का विस्तार करने में लगा रही है। गौठान में ही समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन का कार्य भी किया जा रहा है।...