Saturday, July 27

Tag: Pensioners and employees jointly celebrated Independence Day in the state office of the State Employees Union

राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में पेंशनरों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्वतन्त्रता दिवस मनाया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में पेंशनरों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्वतन्त्रता दिवस मनाया

आजादी के 77 वें स्वतन्त्रता दिवस पर राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामन्त्री ए के चेलक के मेजबानी में प्रदेश कार्यालय रायपुर राजधानी में झण्डावन्दन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे. कार्यालय परिसर में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री व राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव द्वारा झण्डारोहन किया गया. इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामन्त्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, छ ग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांतीय महामन्त्री अनिल पाठक,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर के अध्...