Sunday, September 8

Tag: President Draupadi Murmu came face to face with the archaeological splendor of Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से हुईं रू-ब-रू
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से हुईं रू-ब-रू

*राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का किया अवलोकन* *तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा, रामगढ़ के सीताबेंगरा गुफा, सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, भोरमदेव के शिव मंदिर, बारसूर की गणेश प्रतिमा, सिरपुर की बौद्ध मूर्तियों तथा रतनपुर से मिले जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के बारे में विस्तार से जाना* *राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की* रायपुर. 31 अगस्त 2023. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन आज रायपुर में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का अवलोकन किया। वे इस दौरान छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से रू-ब-रू हुईं। राष्ट्रपति ने इस बहुआयामी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों और ताम्रपत्रों के बारे में विस्तार से जाना। वे यहां की प्राची...