Saturday, July 27

Tag: President Draupadi Murmu to attend PVTG meeting organized by Ministry of Tribal Affairs at Rashtrapati Bhavan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पीवीटीजी बैठक में हिस्सा लेंगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पीवीटीजी बैठक में हिस्सा लेंगी

New Delhi (IMNB). राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन, प्रेसिडेंट एस्टेट के खेल मैदान में पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) की तरफ से आयोजित बैठक की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति ने पीवीटीजी के 75 सदस्यों को उनके साथ व्यापक बातचीत करने और उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं व पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति भवन आने के लिए आमंत्रित किया है। दिन में पीवीटीजी सदस्यों को अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कराया जाएगा।   कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी सांस्कृतिक नृत्यों का आयोजन किया गया है जिसमें बिहार के माल पहाड़िया, गुजरात के सिद्दी, केरल के इरुला, राजस्थान के सहरिया, मध्य प्रदेश के बैगा परधौनी और ओडिशा के बुदिगली नृत्यु प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पीवीटीजी सदस्यों की सभा को संबो...