Tuesday, April 16

Tag: Purchase of 80.55 lakh tonnes of paddy from 19.33 lakh farmers in the state

प्रदेश में 19.33 लाख किसानों से 80.55 लाख टन धान की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में 19.33 लाख किसानों से 80.55 लाख टन धान की खरीदी

किसानों को 16,217 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मिलिंग के लिए 55 लाख टन धान का उठाव रायपुर, 02 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 80.55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.33 लाख किसानों को लगभग 16,217 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 55 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 02 जनवरी को 44 हजार  किसानों से 1.65 ल...