Friday, July 26

Tag: Raigarh

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री प्रेस क्लब के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल* रायपुर, 28 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ शहर स्थित एक निजी होटल में रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। रायगढ़ प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जब भी रायगढ़ आता हूं तो हमेशा लगता है कि अपने परिवार के बीच हूं। रायगढ़ से आपने श्री ओ.पी. चौधरी को चुनकर विधानसभा भेजा है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और अनुभव का लाभ रायगढ़ और प्रदेश को आगे ले जाने में मिलेगा। श्री साय ने रायगढ़ वासियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।...
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़, फिर शबरी का धैर्य दिखा।
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़, फिर शबरी का धैर्य दिखा।

शबरी ने बरसों इंतज़ार किया और जितनी बड़ी उनकी तपस्या रही उनका पुण्य उतना ही जागृत हुआ। भगवान उनकी कुटिया में आये। सबके हिस्से में शुभ हो, मीठा हो। सर्वे भवन्तु सुखिनः के वैदिक विचार से शबरी ने मीठे बेर खिलाये। फिर एक गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। यह सुंदर विचार लोगों के मन में जो हजारों की संख्या में रामकथा सुन रहे हैं उनके भीतर उतर रहा है। ...
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़,  महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़, महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। *राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़* मध्यप्रदेश की रामायण मंडली अरण्य कांड से जुड़े सीताहरण प्रसंग की प्रस्तुति दे रहे हैं। इस प्रसंग में जटायु रावण का युद्ध, और घायल जटायु से राम के संवाद, शबरी प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़* असम के परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज डिब्रूगढ़ के कलाकारों द्वारा अरण्य कांड की प्रस्तुति दी जा रही है। जिसमें रावण द्वारा सीताहरण प्रसंग, जटायु प्रसंग और राम द्वारा वन-वन भटकने के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।   *राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़* झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड के सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का मनमोहक प्रस्तुतिकरण। *राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़* ...