Friday, July 26

Tag: Renaming of Nehru Museum narrow mindedness of Modi government – Congress

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलना मोदी सरकार की संकुचित मानसिकता – कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलना मोदी सरकार की संकुचित मानसिकता – कांग्रेस

देश की आजादी के लिये नेहरू ने 16 साल जेल में बिताया था सावरकर के जैसे अंग्रेजो से माफी नहीं मांगा था* रायपुर/17 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल के नाम पर बने नेहरू संग्रहालय के नाम को बदले जाने को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और भाजपा की संकुचित मानसिकता बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम नरेंद्र मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय दुनिया भर के विद्वानों के लिये जिज्ञासा शांत करने का केंद्र रहा है। मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर अपनी छोटी सोच को प्रदर्शित किया है। भाजपा कहां-कहां से महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटायेगी। नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में पं. जवाहर लाल नेहरू क...