Saturday, September 7

Tag: Rich in Nutrients: Millet Chikki

पोषक तत्व से भरपूर: मिलेट चिक्की, अरमुरकसा महिलाएं लगभग 31 लाख रूपए चिक्की कर चुकी विक्रय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पोषक तत्व से भरपूर: मिलेट चिक्की, अरमुरकसा महिलाएं लगभग 31 लाख रूपए चिक्की कर चुकी विक्रय

रायपुर, 04 सितम्बर, 2023/छत्तीसगढ़ शासन राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की परिकल्पना को कर रहा है साकार बालोद जिले के जनपद पंचायत डौण्डी के ग्रामीण औघोगिक पार्क अरमुरकसा में महिलाएं वृहद पैमाने पर मिलेट चिक्की का बनाने का कार्य कर रही है। जहां गांव की महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही काम मिलने से खुश हैं। 13 महिलाएं एक दूसरे से सम्पर्क करके रोजगार से निरंतर जोड़ने का सार्थक कार्य भी कर रही है। महिलाओं को काम मिलने से अपने रूचि के अनुसार कार्य कर रही है। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी करने लगी है। बलोद जिले के जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अरमुरकसा रीपा में मिलेट चिक्की उत्पादन इकाई स्थापित होने से गांव की महिलाओं को काम मिल गया है। ग्रामीण औघोगिक पार्क में कुल 41 लाख 574 रूपए का 23.89 टन चिक्की का उत्पादन हुआ है। महिलाओं ने 30 लाख 87 हजार 892 रूपए चिक्की विक्रय ...