Saturday, September 7

Tag: Rs 18.49 crore approved for eight irrigation schemes

छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 18.49 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 30 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 18 करोड़ 49 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 847 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के झांझ एनीकट कार्य के लिए 3 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 155 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाली के सिरली एनीकट कार्य के लिए 02 करोड़ 63 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड- पाली के सैली जलाशय की मुख्य नहर की पक्के संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 01 करोड़ 81 लाख 61 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 405 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कटघोरा के झोंकानाला ज...