Friday, July 26

Tag: Sengol was never kept at Anand Bhavan PM is lying- Vikas Upadhyay

भाजपा झूठा दावा कर रही है कि छड़ी को “नेहरू की छड़ी” के रूप में लेबल किया गया था, सेंगोल को कभी आनंद भवन में नहीं रखा गया था पीएम झूठ बोल रहे हैं- विकास उपाध्याय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा झूठा दावा कर रही है कि छड़ी को “नेहरू की छड़ी” के रूप में लेबल किया गया था, सेंगोल को कभी आनंद भवन में नहीं रखा गया था पीएम झूठ बोल रहे हैं- विकास उपाध्याय

रायपुर(छत्तीसगढ़)।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने 28 मई को संसद में स्थापित सेंगोल पर जवाहरलाल नेहरू की छड़ी के रूप में "गलत लेबल" लगाए जाने की खबरों के संदर्भ में, इलाहाबाद संग्रहालय के एक सेवानिवृत्त क्यूरेटर डॉ. ओंकार आनंद राव वानखेड़े ने 'द वायर' को दिए वक्तव्य में बताया कि जो छड़ी यहां प्रदर्शित की गई थी, उस पर, इलाहाबाद संग्रहालय ने, शीर्षक केवल "गोल्डन स्टिक" दर्ज किया था। भाजपा झूठा दावा कर रही है कि छड़ी को "नेहरू की छड़ी" के रूप में लेबल किया गया था और इसे आनंद भवन में रखा गया था। विकास उपाध्याय ने बताया पूर्व क्यूरेटर, डॉ ओंकार राव वानखेड़े ने आगे जानकारी दी है कि, "यहां तक कि विवरण में जवाहरलाल नेहरू शब्द का उल्लेख भी नहीं किया गया था," वे कहते हैं, "हमारा काम, बस यह वर्णन करना है कि, किस वस्तु या ऑब्जेक्ट प्रदर्शित किया जा रहा है। और इसलिए सेगोल को 'सुनहर...