Saturday, September 7

Tag: special on 21st February

मोदी की गारंटी-छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्याेदय, 21 फरवरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस पर विशेष
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मोदी की गारंटी-छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्याेदय, 21 फरवरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस पर विशेष

*छगनलाल लोन्हारे,* *उप संचालक* रायपुर, 19 फरवरी 2024/01 नवम्बर 2000 को भारतीय गणराज्य के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बागडोर संभालते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्याेदय होने लगा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 02 माह की अल्पावधि में कई जनहितकारी फैसलों से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण स्वच्छ प्रशासन और सरकारी काम-काज में पारदर्शिता लाना है। प्रदेश का हर नागरिक चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण प्रदेश सरकार की कल्याणकारी सोच से वाकिफ है। लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। अल्प अवधि में राज्य सर...