Friday, July 26

Tag: Text of PM’s address on the occasion of ‘Shiva Rajyabhishek’ – 350th Coronation Day of Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति  शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक दिवस– ‘शिव राज्याभिषेक’ के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

छत्रपति  शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक दिवस– ‘शिव राज्याभिषेक’ के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

New Delhi (IMNB). पुन्हा एकदा, आपल्या सर्वांना तीन सौ पचास व्या, शिवराज्याभिषेक, सोहोळ्यानिमित्त खूप खूप शुभेच्छा !  छत्रपती शिवाजी महाराजांची, पवित्र भूमी असलेल्या, महाराष्ट्राला आणि महाराष्ट्रातील माझ्या, बंधू- भगिनींना, माझे कोटी कोटी वंदन  आजादी के  अमृत महोत्सव में छत्रपति  शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस,  हम सभी के लिए नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर  आया है।  मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।  छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक साढ़े तीन सौ साल पहले के उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है। इतिहास के उस अध्याय से निकलीं स्वराज, सुशासन  और समृद्धि की महान गाथाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण  उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। आज स्वराज्य की पहली राजधानी रायगढ़ क...