Saturday, September 7

Tag: Text of PM’s video message during Madhya Pradesh Job Fair

मध्य प्रदेश रोज़गार मेले के दौरान प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश रोज़गार मेले के दौरान प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

New Delhi (IMNB). नमस्कार, आज आप सभी इस ऐतिहासिक कालखंड में शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से अपने आप को जोड़ रहे हैं। इस बार लाल किले से मैंने विस्तार से बात की है कि कैसे देश के विकास में राष्ट्रीय चरित्र की अहम भूमिका है। आप सभी पर भारत की भावी पीढ़ी को गढ़ने, उन्हें आधुनिकता में ढालने और नई दिशा देने की जिम्मेदारी है। मैं मध्य प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त होने वाले साढ़े पांच हजार से ज्यादा शिक्षक भाई बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मुझे बताया गया है कि पिछले 3 वर्षों में एमपी में करीब 50 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई है। इसके लिए राज्य सरकार भी बहुत बहुत बधाई की पात्र है। साथियों, आप सभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में भी बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का बहुत बड़ा योगदान है। इस...