Sunday, September 8

Tag: The figure of paddy procurement in the state crossed 105 lakh metric tonnes

खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में धान खरीदी का आकड़ा 105 लाख मीट्रिक टन से पार

*23.21 लाख किसानों ने बेचा धान* *धान के एवज में किसानों को 21,738 करोड़ रूपए का भुगतान *कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 84 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 24 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा अब तक के रिकार्ड तोड़ते हुए आज की तिथि में 105 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। धान खरीदी का यह अभियान अभी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। राज्य के 23.21 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में किसानों को 21,738 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 105 लाख मीट्रिक टन में से 91.65 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के ल...