Sunday, September 8

Tag: The President will confer the National Teacher Award for the year 2023 on 75 selected teachers on September 5

राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 02 SEP 2023 9:46AM by PIB Delhi माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारत में हर वर्ष 5 सितंबर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है। पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। शिक्षक दिवस के अवसर...