Saturday, July 27

Tag: Union Minister Dr. Jitendra Singh said that Chandrayaan-3 will be launched in July

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण जुलाई में किया जाएगा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण जुलाई में किया जाएगा

New Delhi (IMNB). भारत का प्रतिष्ठित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण जुलाई में किया जाएगा। इस प्रक्षेपण को जुलाई महीने के उत्तरार्ध में कार्यान्वित किए जाने की संभावना है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, अणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां उनके द्वारा संबोधित एक विशाल जनसभा के मौके पर मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यदि चीजें योजना के अनुसार चलती रहीं, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीक का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत मे...