Friday, July 26

Tag: Uttar Bastar Kanker: Animal rearer awareness rally taken out to control stray animals and prevent road accidents

उत्तर बस्तर कांकेर : घूमन्तु पशुओं पर नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु निकाली गई पशुपालक जागरूकता रैली
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उत्तर बस्तर कांकेर : घूमन्तु पशुओं पर नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु निकाली गई पशुपालक जागरूकता रैली

उत्तर बस्तर कांकेर 25 अगस्त 2023 :- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा सड़क पर घूमन्तु पशुओं पर नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पशुपालकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नया बस स्टैण्ड कांकेर से राष्ट्रीय राजमार्ग गोविन्दपुर तक जागरूकता रैली निकाली गई।   कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है कि नगरीय एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं द्वारा फसलों की चराई, सड़क, उद्यान एवं सार्वजनिक स्थलों में  विचरण करते हुए पाये जाने पर पशु के मालिक पर पशु अतिचार अधिनियम 1871 की धारा 12 के तहत् अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा, जो प्रथम बार में 01 हजार रूपये एवं पुनरावृत्ति होने की दशा में 500 रूपये का जुर्माना देना होगा और उक्त पशुओं को निकटतम कांजी हाउस में भी भेजा जायेगा। मवेशी के मुख्य मार्गों में जमावट की शिका...