Sunday, September 8

Tag: will become the identity of democracy

कोरबा में महिलाओं के हाथों होगी कमान, बनेंगी लोकतंत्र की पहचान
कोरबा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

कोरबा में महिलाओं के हाथों होगी कमान, बनेंगी लोकतंत्र की पहचान

जिले के 279 बूथों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक मतदान दल के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर है खुशी कोरबा 03 मई 2024/ अतीत...का वह एक ऐसा समय भी था जब दुनियां के कुछ देशों में महिलाओं को वोट देने तक का भी अधिकार नहीं था...लेकिन यह हमारा देश भारत है... एक ऐसा देश... जहां अलग-अलग धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं...यहां की बोली, संस्कृति और परम्पराओं में भी विविधता है...कुछ इन्हीं समाहित विविधताओं वाले देश की अपनी भी एक पहचान है और वह पहचान है यहां का संविधान...यहां का लोकतंत्र। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले इस देश में रहने वाले भारतीयों को अधिकार है कि वह अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुने और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल लोकतांत्रिक तरीके से कर सके। वह चाहे पुरूष हो या महिला या फिर तृतीय लिंग..सभी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही मतदान करने का संवैधानिक अधिकार है..। वर्षों पह...