Saturday, September 7

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी… ये बता रहे हैं पांच राज्यों में कौन जीतेगा, पहले बता दिया था, क्रिकेट फाईनल में आस्ट्रेलिया जीतेगा

ज्योतिष केएम सिन्हा ने फाईनल मैच के एक दिन पहले यानि शनिवार को ही कह दिया था कि भारतीय टीम ने लगातार दस मैच जीते हैं और बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करके शाबाशी की पात्र बन गयी है।

फिर भी परिणाम बड़े ग्रहों पर निर्भर करता है। जूपिटर, राहु और शनि डिसाईडिंग होंगे।

इस समय ये ग्रह भारत को बहुत ज्यादा सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। ये मैच पूरा का पूरा शनि पर निर्भर करता है।
जब शनि नीच राशि का होता है तब आॅस्ट्रेलिया जीतता है। 

जब शनि उच्च राशि में होता है तब भारत जीतता है।

 

इस बार आॅस्टेªलिया के जीतने के चांसेस ज्यादा हैं।
हमारे लिये ये लक्ष्य आसान नहीं है। यानि भारत की जीत में संशय है।

क्रिकेट के बाद पांचों राज्यों में
किस पार्टी की संभावनाएं

पांच राज्यों में चुनाव से पहले ज्योतिष केएम सिन्हा ने ये भविष्यवाणी की थी कि मुख्यतः भाजपा और कांग्रेस मुकाबला हो रहा है और 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।

जिसमें मिजोरम में एमएनएफ मिजोरम नेशनल फ्रंट जीतेगा।

पण्डित केएम सिन्हा के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी हो रही है। 90 में से कांग्रेस को 45 से 55 सीट मिलेगी।

मध्यप्रदेश में 230 सीट में मुकाबला है जिसमें कमलनाथ और शिवराज में पांच-दस आगे पीछे हो सकती हैं। फिर भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।

राजस्थान में टफ फाईट है। यहां 115 सीट भाजपा को मिल सकती है। दोनों पार्टियों में मात्र दस-पंद्रह सीटों का अंतर होगा। कांगं्रेस को 100 तक सीट मिलेगी। भाजपा सरकार बना सकती है।
तेलंघाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कुल मिलाकर पांच राज्यों में से दो कांग्रेस, दो भाजपा और एक नेशनल मिजोरम फ्रंट को मिलने के आसार हैं।
—————————-
जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक
मोबा. 9522170700
‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’
—————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *