Ro no D15139/23

एनआरएलएम की मदद से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं
रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया कोटिश धन्यवाद

जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली सहायता और महिलाओं की मेहनत ने पेड़ना महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। समूह की महिलाओं ने छोटी-छोटी बचत से शुरू किया सफर आज कैंटीन संचालन और भोजन-जलपान की आपूर्ति तक पहुंच चुका है। समूह द्वारा जनपद पंचायत परिसर में संचालित कैंटीन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों के लिए भोजन, जनपद पंचायत की बैठकों में चाय-नाश्ता तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

पेड़ना महिला समूह की अध्यक्ष शालिनी नाग बताती हैं कि वर्ष 2019 में 10 महिलाओं ने मिलकर स्व सहायता समूह का गठन किया था। समूह का उद्देश्य नियमित बचत के साथ महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना था। महिलाओं ने आपसी सहयोग और छोटी-छोटी बचत के माध्यम से महज एक वर्ष में करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा कर ली। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैंक लिंकेज कार्यक्रम से समूह को आर्थिक सहायता मिली, जिसके माध्यम से महिलाओं ने अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाया।

समूह पिछले दो वर्षों से जनपद पंचायत परिसर में कैंटीन का संचालन कर रहा है। गतिविधि के विस्तार के लिए समूह ने बैंक से दो लाख रुपए का ऋण भी प्राप्त किया है। इससे कैंटीन की क्षमता बढ़ी और बड़े स्तर पर जलपान एवं भोजन आपूर्ति के ऑर्डर मिलने लगे। परिणामस्वरूप समूह की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। समूह की सचिव विमला मौर्य बताती हैं कि तोकापाल ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां समय-समय पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा बैठकें एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों में चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था के लिए समूह को नियमित रूप से ऑर्डर प्राप्त होते हैं। इससे महिलाओं को अपने गांव और क्षेत्र में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है।

अध्यक्ष शालिनी नाग के अनुसार कैंटीन में ग्राहकों की मांग के अनुसार खाद्य सामग्री तत्काल तैयार कर उपलब्ध कराई जाती है। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि ग्राहकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और समूह को हर महीने लगभग 35 से 40 हजार रुपए की अच्छी आमदनी हो रही है।

समूह की महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ कैंटीन और भोजन आपूर्ति की गतिविधि को पूरी लगन से संचालित कर रही हैं। एनआरएलएम से मिले मार्गदर्शन, बैंक लिंकेज और ऋण सहायता ने उनके प्रयासों को नई दिशा दी है। आज पेड़ना महिला समूह की महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की प्रेरणादायी मिसाल बन रही हैं। इस समूह की सदस्य महिलाओं ने रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई है। इन महिलाओं ने उक्त सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कोटिश धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें