कलेक्टर ने किया पचेड़ा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा

रायपुर 02 नवम्बर 2022/ प्रदेश के साथ ही रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में  चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरु हो गई है।कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज पचेड़ा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई।
कलेक्टर डॉ भुरे ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की और किसानों के लिए प्रारंभ किए गए इस सुविधा के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई आॅनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे भीड़ में कमी आएगी। इस अवसर पर खाद्य विभाग, विपणन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी के लिए जिले में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। कांटा बाट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

Related Posts

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ली रायपुर जिले के मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 सेजबहार इंजीनियरिंग कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाएः राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह…

आबकारी सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा*:*अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 06 फरवरी 2025/ आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *