Saturday, July 27

केशकाल में कांग्रेस पार्टी के छ.ग. प्रभारी पी.एल. पुनिया का आगमन पर जोशिला स्वागत हुआ।

भूपेश सरकार राज्य में बेहतरीन कार्य को भाजपा द्वारा बदनाम करने का प्रयास जारी है – पी.एल. पुनिया
केशकाल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं छ.ग. कांग्रेस पार्टी के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने दिनांक 28/10/2022 को सड़क मार्ग से दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कोण्डागांव जिले के प्रवेश द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय पुराना बस स्टैण्ड केशकाल में आगमन हुआ। इस अवसर पर छ.ग. प्रभारी के साथ छ.ग. कांगे्रस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं महासचिव रविघोष के अलावा देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव आदिवासी वरिष्ट नेता धन्नू राम मरकाम द्वारा मुख्य अतिथि पी.एल. पुनिया को पुष्प गुच्छा एवं पुष्पहार से जोशिला स्वागत किया गया इस अवसर पर केशकाल विधानसभा अन्तर्गत क्रमशः तीनो विकासखण्ड फरसगांव, केशकाल, विश्रापुरी अन्तर्गत सैकड़ो कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहे। किन्तु संतराम नेताम विधायक केशकाल कार्यक्रम से बाहर हिमांचल प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम में जाने के चलते पी.एल. पुनिया प्रभारी का कार्यक्रम से बाहर रहे। मुख्यअतिथि पी.एल. पुनिया ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संचालित विकासकार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित विकासकार्यो पर विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा अनरगल आरोप लगाकर बदनाम करने का सडयत्र जारी रखने की बात कही। पभारी मंत्री पी.एल. पुनिया ने बिना कारण बताये जानकारी में बताया कि सुप्रिमकोर्ट एवं छ.ग. हाई कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय का सरकार सम्मान करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उपस्थित लागों को जानकारी देते बताया कि छ.ग. प्रभारी पी.एल. पुनिया जी के साथ सड़क मार्ग से इसलिए आना पड़ा कि हमारे विधान सभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक स्व. मनोज सिंह मण्डावी के गृह ग्राम नाथिया नवागांव में कार्यक्रम में भाग लेकर सड़क मार्ग से आने के चलते केशकाल पहुँचने में विलम्ब बताया है। छ.ग. प्रभारी का बस्तर संभाग में व्यस्तता के चलते केशकाल से कार्यक्रम समाप्त करके आगे कार्यक्रम के लिए निकल पड़ा कार्यक्रम का अभार प्रदर्शन देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव ने करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों के साथ विधानसभा स्तर से कार्यक्रम में पहुँचे समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये अभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का मंच संचालन पार्टी के प्रदेश सचिव सगीर अहमद कुरैशी I
केशकाल में प्रभारी पी.एल. पुनिया का आगमन में केशकाल नगर प्रभारी अन्तर्गत अलग अलग दो स्थानों में पार्टी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम होने पर विभिन्न चर्चाओं के साथ पार्टी में गुटबाजी की होने की चर्चा जोरो पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *