Friday, July 26

*छत्तीसगढ़ के अपराध पर बन सकते हैं कई वेब सीरीज : कौशिक*

 

*प्रदेश सरकार पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कसा तंज*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महतारी हुंकार रैली को सरकार के ताबूत में अंतिम कील बताया है। जिस तरह से पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है वह आक्रोश महतारी हुंकार रैली माध्यम से दिखेगी। पूरे प्रदेश से मातृशक्ति व पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बिलासपुर में जुट रहे हैं। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं घटी है इस पर केन्द्रीत कई वेब सीरीज और क्राइम पेट्रोल की कहानियां बनाई जा सकती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास बोलने को, करने को कुछ भी नहीं है। इस सरकार ने पूरे पांच वर्ष केवल घोषणा पर घोषणा करती रही जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिस तरह से अपराध की घटनाएं प्रदेश में घटी है वह किसी से छिपा नहीं है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। कई राज्यों से भी छत्तीसगढ़ अपराधिक घटनाओं में आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि अनाचार, लूट, हत्या, डकैती, अपहरण की घटनाएं प्रदेश में इन पांच वर्षों में बढ़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया आम जन के खयाल रखने के बजाए एक परिवार की स्तुति में ही व्यस्त है यह किसी से छिपा नहीं है। इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि उनकी भूमिका मिस्टर एटीएम की हो गई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि हर चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री लक्ष्मी पुत्र की तरह गांधी परिवार के निर्देश में चुनावी राज्यों में पहुंचकर अपनी असफल रणनीति में जुट जाते है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री जिस भी प्रदेश में चुनाव संचालक बने है वहां कांग्रेस की गति की और दुर्गति हुई है। यह किसी से छिपा नहीं है। जिस तरह से प्रदेश में शराबबंदी की बात कही गई थी यह अब तक कहीं नहीं दिखता। प्रदेश की सरकार को शराब की बिक्री को ही प्रोत्साहित कर रही है जो अपराध के प्रमुख वजह है। उन्होंने कहा कि हुंकार रैली के जरिये प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखेगा। प्रदेश सरकार की बिदाई अगले साल नवंबर तक तय है। हम सब कार्यकर्ताओं को प्रदेश की असफल सरकार की कहानियों को जनता तक ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *