Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

– दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*

 

*- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

 

राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही माताओं एवं बच्चों के बेहतर पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरझिटी निवासी श्रीमती उमेश्वरी जांगड़े के परिवार के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना आर्थिक सहयोग का मजबूत माध्यम बनी हैं। दोनों योजनाओं के तहत उन्हें कुल 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती उमेश्वरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्रीमती उमेश्वरी जांगड़े ने बताया कि उनके प्रथम पुत्र दुशांत जांगड़े के जन्म के पश्चात उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ प्राप्त हुआ। इसी प्रकार उनकी द्वितीय संतान पुत्री भावना जांगड़े के जन्म पर भी उन्हें दोनों योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं श्रम विभाग से प्राप्त सहायता राशि एक ही दिन उनके बैंक खाते में जमा हुई, जिससे परिवार को काफी आर्थिक सहारा मिला। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपने तथा बच्चों के पोषण एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। योजनाओं से मिली राशि के कारण बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने में उन्हें मदद मिली। उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों बच्चे स्वस्थ एवं सुपोषित हैं। श्रीमती उमेश्वरी ने कहा कि गर्भावस्था एवं बच्चों के जन्म के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं एवं बच्चों की देखभाल में आसानी होती है तथा परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम होता है। श्रीमती उमेश्वरी जांगड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं से मिली सहायता उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा नवजात बच्चों के पोषण एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम बच्चे के जन्म पर 5 हजार रूपए तथा द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वहीं श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक महिला को प्रथम दो प्रसव के लिए 20 हजार रूपए की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इन योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता माताओं एवं बच्चों के पोषण तथा परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

    नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक