*बस्तर को ओड़िशा राज्य से जोड़ने वाले बकावंड-क़रपावंड-कोलावल और जगदलपुर बाईपास मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया कलेक्टर ने*

 

*अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश*

रायपुर 30 अक्टूबर 2022/बस्तर जिले को ओडिसा राज्य से जोड़ने वाले बकावंड-क़रपावंड-कोलावल और जगदलपुर शहर के बाईपास सड़क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को बस्तर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने किया। उन्होंने बस्तर जिले में चल रहे सड़क विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि बस्तर जिले में सीमावर्ती सड़क बकावंड-क़रपावंड-कोलावल 21 करोड़ 44 लाख की लागत से 26 किलोमीटर लम्बाई के मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ओड़िशा राज्य की सीमा तक जाकर सड़क विकास कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद लगभग 41 करोड़ की लागत से 19.29 किमी लम्बा जगदलपुर बाईपास सड़क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने यहां अधिकारियों को इस कार्य को जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के.सिंह, एसडीओ श्री आर के बतरा, श्री देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

*पूरे देश की जेलों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनी रायपुर जेल की संस्कृत पाठशाला* रायपुर, 22 मार्च 2025/ साक्षरता से शिक्षा, शिक्षा से ज्ञान उसी से होगा आत्म उत्थान। रायपुर…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

*मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा* *सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश* रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

नवभारत साक्षरता अभियान महापरीक्षा 30 मार्च को

नवभारत साक्षरता अभियान  महापरीक्षा 30 मार्च को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा