Ro no D15139/23

बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

 

महतारी वंदन की 30वीं किस्त बनी श्रीमती अनिता के लिए खुशियों की सौगात

रायपुर, 24 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन जैसे पर्व के पहले मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक मदद भी परिवार के लिए बड़ी खुशी और संबल लेकर आती है। जांजगीर चांपा जिले अंतर्गत नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्री निवासी श्रीमती अनिता कश्यप के लिए इस बार रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का उनके खाते में पहुंचना ऐसी ही खुशियों की सौगात बनकर आया। खाते में 1,000 रुपये की राशि प्राप्त होने पर उन्होंने इसे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी आर्थिक सहयोग बताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दे रही है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ रहा है और परिवार के निर्णयों एवं जरूरतों में उनकी भूमिका और मजबूत हो रही है।

श्रीमती अनिता कश्यप बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए रोजमर्रा की कई जरूरतों में सहायक साबित होती है। बच्चों की पढ़ाई, घर की आवश्यक सामग्री और अचानक सामने आने वाले छोटे-बड़े खर्चों में यह राशि उपयोगी होती है। हर महीने खाते में राशि आने से उन्हें यह भरोसा रहता है कि जरूरत के समय उनके पास स्वयं की आर्थिक सहायता उपलब्ध है।

रक्षाबंधन से ठीक पहले 30वीं किस्त की राशि मिलने पर श्रीमती अनिता कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। मैं 30वीं किस्त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”

महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता के साथ सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाली यह किस्त प्रदेश की लाखों बहनों के लिए सरकार के भरोसे और सहयोग का संदेश लेकर पहुंची है। बहनों का मान बढ़ाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    शिव सिंह वर्मा स्कूल के बच्चों ने तैयार की हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’, कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सराहना

    शिव सिंह वर्मा स्कूल के बच्चों ने तैयार की हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’, कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सराहना धमतरी, 24 अगस्त 2026। शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी…

    Read more

    गाजरघास के खिलाफ बीजापुर में जागरूकता की मुहिम, स्कूलों से खेतों तक चला अभियान

      कृषि विज्ञान केंद्र के नेतृत्व में सात दिवसीय अभियान, विद्यार्थियों और किसानों ने लिया उन्मूलन का संकल्प रायपुर, 24 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर या अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया